Palia Kalan Weather

paliakalan.in

Saturday 2 February 2019

महिलाओं को फावड़ा मारकर किया बुरी तरह से घायल | News Palia Kalan

पलिया कलां लखीमपुर : कोतवाली पलिया कलां क्षेत्र के ग्राम छेदनीपुरवा में भूमि पर खूंटा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने महिलाओं के सिर पर फावड़ा मार कर लहूलुहान कर दिया जिससे उन्हें गंभीर चोट आई हैं। महिलाओं को जिला अस्पताल ले जाया गया है। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
Palia Kalan News
Subhashini and her family

गांव निवासी महिला सुभाषिनी पत्नी स्व0 परेशराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपने घर पर घरेलु कार्यों में व्यस्त थीं। उस वक्त घर महिलाओं के सिवा कोई नहीं था।  इस दौरान विपक्षियों ने अवैध रूप से विवादित भूमि में खूंटा गाड़ने का प्रयास किया।

जब उन्हें मना किया गया तो उन लोगों ने अपशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए फावड़े व लाठी से उनपे हमला कर दिया। जिससे उसका व उसके परिवार वालों का सिर फट गया व शिल्पी पत्नी छोटे का हाथ भी फ्रैक्चर हो गया। बाद में महिलाओं को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
, ,

No comments:

Post a Comment